नवाचार
नवाचार का सामान्य अर्थ है नया व्यवहार अर्थात किसी परंपरागत ढांचे में नवीन प्रणाली को शामिल करना । शिक्षा में नवाचार का अर्थ है शिक्षा प्रणाली में नवीन विधि या व्यवहार को समाहित करना।
अंग्रेजी भाषा में इनोवेशन शब्द इनोवेट से बना है जिसका अर्थ होता है नवीनता लाना ।
यूनेस्को सम्मेलन 1971 के दस्तावेज में नवाचार शब्द की व्याख्या इस प्रकार की गई ।
"नवाचार एक नूतन विचार की शुरुआत है यह एक प्रक्रिया या तकनीक है जिसका विस्तृत उपयोग परिवारों तथा तकनीकी से स्थान पर किया जाता है यह परिवर्तन के लिए परिवर्तन नहीं है इसका क्रियान्वयन और नियंत्रण परीक्षण तथा प्रयोगों के आधार पर किया जाता है ।
नवाचार के पद
न चारों के पदों को निम्नांकित रूप में व्यक्त किया जा सकता है:---
* शोध खोज
*परीक्षण
*मूल्यांकन
*विकास
*विस्तार या फैलाव
*उपयोग हेतु स्वीकार करना
इस प्रकार नवाचार नूतन विचारों को खोजने की प्रवृत्ति है इसके द्वारा लोगों में नवचेतना आती है।
नवाचार की परिभाषाएं
रोजर एम के अनुसार:--" नवाचार एक ऐसा विचार है जिसकी प्रति व्यक्ति नवीन विचार के रूप में करें।"
माइल्स के अनुसार :-
"नवाचार समझ बूझ कर किया जाने वाला नवीन और विशिष्ट परिवर्तन है जिसे किसी प्रणाली के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक प्रभाव कारी समझा जाता है।
नेट के अनुसार:-
-" नवाचार एक विचार है व्यवहार है अथवा वस्तु है जो नवीन है और वर्तमान स्वरूप से गुणात्मक दृष्टि की देन है।"
नवाचार की विशेषताएं
1)-नवाचार का उद्भव आवश्यकता अवसर और परिस्थिति जन्म होता है।
2)- नवाचार एक नवीन विचार माना जाता है।
3)- नवाचार नवीन लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक होता है ।
4)-वर्तमान परिस्थितियों की तुलना में गुणात्मक दृष्टि से नवाचार श्रेष्ठ होता है।
5)- नवाचार समझ बूझ कर किया जाने वाला सुनियोजित प्रयास है
6)-नवाचार में सदैव विशिष्टता के तत्व विद्वान रहते हैं।
7)- नवाचार में कार्यात्मक उपयोगिता होती है ।
8)-अधिगम के नए तौर-तरीकों का परिणाम नवाचार होता है।
9)-नवाचार विद्यमान परिस्थितियों में सुधार लाने का नूतन प्रयास होता है ।
10)- नवाचार किसी निकाय या व्यक्ति के मस्तिष्क की उपज होता है वह दूसरों से भी लिया जा सकता है।
11)- नवाचार में लचीलापन जागरूकता नेतृत्व संपर्क व सहयोग तथा आदि आवश्यक गुण होने अनिवार्य हैं।
नवाचारों को अपनाने की प्रक्रिया या अवस्थाएं
1)-जानकारी या संज्ञान
2)-जिज्ञासा या अभिरुचि
3)-परीक्षण
4)-मूल्यांकन
5)-आत्मसातीकरण
नवाचार की आवश्यकता
*शिक्षार्थी एवं परिवार
*विद्यालय एवं पाठ्यक्रम
*समाज
*विद्यालय स्तर पर अपनाए जाने वाले शैक्षिक तकनीकी के प्रमुख नवाचार
*मल्टीमीडिया अप्रोच
*पर्सनलाइज्ड सिस्टम ऑफ इंस्ट्रक्शन
*अभिक्रमित अनुदेशन
*सिस्टम अप्रोच
*रिलेटेड शिक्षण
* सीडी सीडी रोम
*ईमेल इंटरनेट
*रेडियो विजन
*मॉड्यूलर उपागम
*उपग्रह संप्रेषण
*अंतः क्रिया प्रणाली
शैक्षिक नवाचार का क्षेत्र
*शिक्षा के उद्देश्य
*पाठ्यचर्या
*शिक्षण विधियां
*मूल्यांकन
*अनुशासन
*प्रशिक्षण
Comments
Post a Comment